बड़ी खबर- खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा के सभी विद्यालयों में तीन दिवसीय अवकाश घोषित

अल्मोड़ा। जिले में तीन दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 9 जुलाई 2023 को 10, 11 व 12 जुलाई 2023 तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था जिसके चलते दिनांक 10,11 और 12 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय अवकाश रहेगा। हालांकि इस दौरान प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक, अध्यापको एवं संविदा कर्मचारियों को समय पर अपने-अपने कार्यालयों में आना होगा।

Advertisements

Recent Posts