Uttarakhand:- बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी….. सुरक्षा को देखते हुए ड्रोन कैमरो और सीसीटीवी से हो रही है निगरानी

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आस्था की डुबकी लगाई हरिद्वार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए हैं ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन कैमरा तथा सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा हर की पौड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर हर गंगे के जयघोष सुनाई दे रहे हैं और ऐसे में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था भी लागू की गई है।

Leave a Reply