Uttarakhand -: अब मोबाइल ऐप के माध्यम से बिजली बिल भुगतान करने पर मिलेगी छूट

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पहली बार उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप विकसित किया है| इसके माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को 1.5% की छूट मिलेगी| साथ ही एक साल के बिल भुगतान की जानकारी प्राप्त कर सकते है|

Advertisements


इस एप से नए कनेक्शन, विद्युत लोड बढ़ाने, चेक मीटर, स्वामित्व परिवर्तन के लिए आवेदन की सुविधा मिलेगी| प्रदेश में यूपीसीएल के अधीन लगभग 26 लाख बिजली उपभोक्ता है|
बता दें, अभी तक उपभोक्ताओं को पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा थी, लेकिन अब यूपीसीएल ने विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मोबाइल एप विकसित किया है|


यह एप एंड्राइड और आईफोन दोनों पर काम करेगा| इस ऐप के माध्यम से बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं को यूपीसीएल 1.5% की छूट देगा| साथ ही 24 घंटे में बिल भुगतान की सुविधा होगी| बिल जमा करके रसीद मोबाइल पर उपलब्ध होगी| इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है|