
देहरादून| आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी को भगोड़ा घोषित किया जा सकता है| मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही उनकी पत्नी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जा सकती है क्योंकि यादव की पत्नी को हाजिर होने के लिए दर्जनों बार नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक वह विजिलेंस के सामने प्रस्तुत नहीं हुई है| कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी को गिरफ्तारी का डर सता रहा है| इससे पहले यादव को भी बयान दर्ज करने के बाद ही गिरफ्तार किया गया था|
Advertisements

बताते चलें कि यादव के खिलाफ विजिलेंस 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है| इसमें उनकी आय से करीब 2700 फ़ीसदी अधिक की संपत्ति होने का विवरण दर्ज किया गया है|

