Uttarakhand:- राज्य में इस दिन दस्तक दे सकता है मानसून….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में प्री मानसून की बारिश का दौर जारी है बीते कुछ दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तेज हवाएं भी चल रही है ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य में 22 जून को मानसून पहुंच सकता है जिसके बाद तापमान में गिरावट और बारिश का दौर शुरू होगा। जल्द ही उत्तराखंड में मानसून दस्तक देगा और अगर परिस्थितियां अनुकूल रहती है तो तय समय के अनुसार ही मानसून उत्तराखंड पहुंचेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही उत्तराखंड पहुंच सकती हैं इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। राज्य में वर्तमान समय में हो रही बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित है हालांकि इस बीच गर्मी से भी राहत मिली है लेकिन लोगों को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा है तथा मानसून के दौरान आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

Advertisements

Leave a Reply