Uttarakhand:- गुलदार ने महिला को उतारा मौत के घाट……जारी हुए मारने के आदेश

उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार में बीते सोमवार को कोटड़ीढांग निवासी 42 वर्षीय कविता कोठियाल पत्नी कमल किशोर पर गुलदार ने हमला कर दिया और गुलदार के हमले में महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को उठाने से मना कर दिया, ग्रामीणों में आक्रोश काफी अधिक बढ़ गया और घटना से आक्रोशित सैकड़ो ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया तथा ग्रामीणों ने तब तक शव ना उठाने की बात कही जब तक गुलदार को मारने के आदेश जारी नहीं हो जाते वह गुलदार को मारने के आदेश जारी होने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र में गुलदार के हमले हो रहे हैं लेकिन विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीणों के आक्रोश और घटना की गंभीरता को देखते हुए हमलावर गुलदार को मारने की अनुमति दे दी गई है इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए और उन्होंने महिला का शव उठाने दिया तथा उसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी एक 8 वर्षीय बेटी पर गुलदार ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था और उसकी मां ने उसे गुलदार के मुंह से छुड़ाया जिसके बाद अब महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया है ऐसे में ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं तथा हमलावर गुलदार को मारने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply