मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत को दी गई बड़ी सौगात….. करोड़ों की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत को बड़ी सौगात दी गई है। चंपावत में मुख्यमंत्री द्वारा 165.68 करोड़ की 54 विकास योजना का लोकार्पण व शिलन्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया इसके अलावा विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने चंपावत को 165.68 करोड़ रुपए की 54 विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 21 योजनाओं का लोकार्पण एवं 33 योजना का शिलान्यास किया गया इसके साथ ही उन्होंने भूमि पूजन कर स्टालों का अवलोकन किया और सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच उत्कृष्ट लाभार्थियों को भी मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरान सम्मानित किया गया।

Advertisements

Leave a Reply