
उत्तराखंड राज्य में बीते 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा और इसके लिए 25 नवंबर से प्रदेश भर में मॉक ड्रिल तथा अन्य कार्यक्रम शुरू होंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को राज्य में आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा जिसके तहत 25 से 28 नवंबर तक राज्य के विभिन्न विद्यालयों, कार्यालयों ,विकासखंडों आदि में कार्यक्रम, मॉक ड्रिल एवं जन जागरूकता गतिविधियां अयोजित की जाएंगी और 27 नवंबर को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 28 नवंबर को पूरे राज्य में आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा। राज्य में हिमनद झील विस्फोट के खतरे की संवेदनशीलता को देखते हुए वसुंधरा झील पर सीबीआरआई में विकसित अर्ली वार्निंग सिस्टम भी लगाया गया है इसके अलावा अन्य तरह के उपाय भी किए गए हैं ताकि आपदा के प्रति जनता जागरुक बन सके। इस तरह से मुख्यमंत्री के निर्देशों पर 28 नवंबर को राज्य में आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा।



