
उत्तराखंड राज्य के देहरादून में हीट वेव को लेकर सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। देहरादून में लगातार गर्मी बढ़ रही है और ऐसे में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस सीजन में सामान्य तापमान से अधिक तापमान बढ़ेगा हीट वेव अलर्ट को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में काफी अधिक गर्मी की संभावना जताई है जिसके लिए जिलाधिकारी सवीन बंसल ने सभी विभागों को जरूरी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को भी 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा तथा स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर स्कूलों के समय में बदलाव या फिर अवकाश का निर्णय भी लिया जा सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयां जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रखने के लिए कहा गया है, साथ हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।


