
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार धाम यात्रा से पहले निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत ही हिरासत में ले। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानियों का चिन्हीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही सत्यापन अभियान में तेजी लाने के लिए कहा गया है। चार धाम यात्रा मार्ग पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि यात्रा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत ही हिरासत में लिया जाए। इस संबंध में आम जनता को भी जागरूक किया जाए इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने हेतु भी उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं।
