Uttarakhand:- चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर…..पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। बता दे कि यमुनोत्री से लेकर गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह गेट सिस्टम के चलते यात्री हलकान हैं और जाम में फंसे यात्रियों ने तो उत्तराखंड हाय हाय के नारे भी लगाए। इसलिए यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।

Advertisements

आपदा और पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों पर 24 घंटे दोनों धामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती रहेगी और शीर्ष अफसर को कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है ताकि यात्रियों को यदि कोई समस्या हो तो उसका जल्द ही निदान हो सके। जिलाधिकारी डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट के अनुसार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्याओं और असुविधाओं का सामना न करना पड़े इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। इन नंबरों पर तीर्थ यात्री कोई भी जानकारी और समस्या बताकर समाधान पा सकते हैं। बता दे कि जिला आपदा कंट्रोल रूम नंबर 01374- 222722, 222126, टोल फ्री नंबर 1077, मोबाइल नंबर 7500337269 तथा व्हाट्सएप नंबर 7310913129 के जरिए श्रद्धालु अपनी समस्याओं को बता सकते हैं।