Uttarakhand – सरकार का बड़ा फैसला, देवस्थानम बोर्ड भंग करने का ऐलान

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में बना देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर तीर्थ पुरोहित लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे| अब जाकर लंबे समय बाद उत्तराखंड सरकार ने इस पर फैसला लिया है| देवस्थानम बोर्ड पर फैसला लेने के लिए धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में गठित कैबिनेट सब कमेटी ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी| कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और यतिस्वरानंद को कमेटी का सदस्य बनाया गया था| सब कमेटी ने कुछ ही घंटों में रिपोर्ट मुख्यमंत्री धामी को सौंप दी|

मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि फैसला लेने से पहले पंडा, पुरोहितों और पुजारियों के हितों का पूरा ख्याल रखा गया है| मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक-दो दिनों में इस पर पूरी तरह निर्णय ले लिया जाएगा| सरकार तीर्थ पुरोहितों को निराश नहीं करेगी|

तीर्थ पुरोहितों ने सरकार को चेताया और कहा अगर 30 नवंबर तक फैसला स्पष्ट नहीं आता तो वह पीएम मोदी की रैली और शीतकालीन सत्र का विरोध करेंगे| इस संदर्भ में तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा|