Uttarakhand:- राज्य में युवाओं के लिए खुशखबरी…. लोअर पीसीएस में जारी हुआ भर्ती विज्ञापन….. जानिए आवेदन की तिथि

उत्तराखंड राज्य में युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लोअर पीसीएस में भर्ती का मौका मिला है। भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया गया है और इस दौरान नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक ,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी, गन्ना विकास निरीक्षक के 54 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। भर्ती के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों को 166.36 और एसटी, एससी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 76.36 शुल्क देना होगा। यह परीक्षा प्रदेश में अल्मोड़ा ,रानीखेत ,बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी ,पिथौरागढ़, खटीमा, देहरादून ,ऋषिकेश समेत 19 शहरों में आयोजित कराई जाएगी और आवेदन 6 नवंबर से शुरू हो चुके हैं जो कि 26 नवंबर तक होंगे यानी कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर रखी गई है और आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि 3 से 12 दिसंबर रखी गई है।

Advertisements

Leave a Reply