Uttarakhand:-पहाड़ से लेकर मैदान तक पारे में दर्ज की गई गिरावट…. बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

उत्तराखंड राज्य में बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक पारे में गिरावट दर्ज की गई है दिन के तापमान में गिरावट के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड राज्य में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और ऐसे में एकदम से बढ़ती गर्मी के बाद अब मौसम सुहावना बना रहा है बीते दिनो आई तेज आंधी तूफ़ान ने काफी नुकसान भी किया कई घरों की छते उड़ गई और कई पशु भी मौत की नींद सो गए। पेड़ गिरने से यातायात और बिजली भी बाधित रही जिसके बाद अब मौसम शांत है और पर्वतीय क्षेत्रों में तो स्वेटर की जरूरत भी पड़ रही है।

Leave a Reply