Uttarakhand- संसद की सुरक्षा में चूक पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सांसद को बताया जिम्मेदार

बीते 13 दिसंबर 2023 को लोकसभा संसद में सुरक्षा के मामले में चूक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सांसद को जिम्मेदार बताया है।

Advertisements

उनका कहना था कि लोकसभा में कूदने और स्मोक बम फोड़ने वालों की कृति की तुलना भगत सिंह से करना पूर्णतः अनुचित है। संसद व भारत की सुरक्षा में चूक भाजपा के सांसद की गलती है उसे छुपाने के लिए भाजपा मुद्दे को जानबूझकर भगत सिंह के मान अपमान से जोड़ रही है। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि भगत सिंह देश की आजादी के लिए सर पर कफन बांधकर चढ़े थे और किसी अन्य व्यक्ति की तुलना उनसे नहीं की जा सकती। सारे मामले का एक ही तर्कसंगत जवाब है कि प्रधानमंत्री को तत्काल लोकसभा में आना चाहिए था और सांसद व देश की सुरक्षा के लिए स्पष्ट करना चाहिए था। भाजपा अब सफाई में कुछ भी कहे लेकिन संसद व भारत की सुरक्षा की यह चूक उनके सांसद की गलती से हुई। बता दे कि उन्होंने प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर भी अपने आवास पर मौन व्रत रखा और राज्य के किसानो को यूरिया के अतिरिक्त दूसरी खाद न मिलने पर आक्रोश भी जताया है।

Recent Posts