
उत्तराखंड राज्य में बारिश और बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की आशंका जताई गई है और विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव देखा गया है ऐसे में आज 24 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ कम रहने का अनुमान है हालांकि इस दौरान भी बारिश और बर्फबारी होगी तथा उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की गई है और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है इसके साथ यह भी अपील की गई है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही उच्च हिमालयी एवं बर्फीले क्षेत्र की यात्रा करें तथा पुराने एवलॉन्च एवं ढलानों वाले क्षेत्र से दूर रहे।





