Uttarakhand- बहू की मांगों से परेशान होगा ससुर ने की आत्महत्या……. मुकदमा दर्ज

देहरादून। पथरिया पीर निवासी राकेश के पिता ने अपनी बहू की मांगों से तंग आकर आत्महत्या कर ली मगर पुलिस द्वारा अब जाकर पूरे डेढ़ महीने बाद इस मामले की रिपोर्ट लिखी गई है। दरअसल पथरिया पीर के निवासी राकेश की पत्नी दीपिका ने उसके माता-पिता पर दहेज मांगने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज किया था जिसे वापस लेने के लिए दीपिका अपने सास-ससुर से ₹1000000 की धनराशि मांग रही थी जोकि उसके सास-ससुर उसे नहीं दे पाए। दीपिका अपने सास-ससुर को धमकियां देती थी कि अगर उन्होंने उसे₹1000000 नहीं दिए तो वह मुकदमा वापस नहीं लेगी इसी से परेशान होकर दीपिका के ससुर ने ट्रेन के आगे कटकर आत्महत्या कर ली। तथा उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार अपनी बहू दीपिका उसके पिता सुरेश और माता रीना को ठहराया।

Advertisements

इस घटना को डेढ़ महीना हो गया मगर पुलिस द्वारा इस घटना की रिपोर्ट कोर्ट द्वारा आदेश देने पर बीते गुरुवार को लिखी गई। राकेश का इस मामले में कहना है कि जब वह अपने पिता की आत्महत्या की रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने में गए तो उन्होंने रिपोर्ट नहीं लिखी और कहां की शहर कोतवाली में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराओ तथा कई समय तक रिपोर्ट ना लिखे जाने पर राकेश ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र दिया जिसके बाद अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दीपिका उसके पिता सुरेश और माता रीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Recent Posts