
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार क्षेत्र में पंजाब से नकली नोट लाकर आरोपित चलाने की फिराक में थे जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। यात्रा सीजन के बीच जाली नोट खपाने की साजिश का पुलिस ने राजफाश किया है आरोपियों के कब्जे से 500 रुपए के 169 नकली नोट बरामद किए हैं और आरोपियों के पास से 2350 रुपए की असली नगदी भी बरामद हुई है जो रकम उन्होंने बाजार में नकली नोट चलाकर प्राप्त की थी। आरोपियों ने खुद ही यह कबूल किया है कि 20000 रूपए में उन्होंने ₹100000 के नकली नोट खरीदे थे। फिलहाल पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार रविवार रात नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस टीम बिल्केश्वर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी इसी दौरान मेला अस्पताल की तरफ से चार लोग आते दिखाई दे दिए चारों पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर तेजी से जाने लगे तभी पुलिस कर्मियों ने पीछा करते हुए उन्हें पकड़ लिया और तलाशी लेने पर सरजीत सिंह ,टिंकू और सुमित कुमार तथा संजीव कुमार के पास से नकली नोट बरामद हुए जिसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


