Uttarakhand:- राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम हेतु गठित होंगी विशेषज्ञ समितियां

उत्तराखंड राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लिए विषेशज्ञ समितियो का गठन किया जाएगा। संस्थानों में पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए यह समितियां गठित होंगी इसका निर्णय बैठक में लिया गया है। अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए पाठ्यक्रम हेतु समितियो का गठन होगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभागार में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है बैठक में कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए धार्मिक और मूल्य परक पाठ्यक्रम बनाने पर विचार हुआ और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि पाठ्यक्रमों के निर्माण के लिए विषय वार बनने वाली विशेषज्ञ समितियो में धार्मिक शिक्षा के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल किए जाएंगे।

Advertisements

Leave a Reply