Uttarakhand:- 10 इंच के पाइप में फंसा 6 साल का मानसून….. मौत

उत्तराखंड राज्य में एक ऐसी खबर सामने आई है जहां विकास नगर कोतवाली क्षेत्र में नवाबगढ़ के एक खादर बस्ती में 6 वर्षीय बच्चा 10 इंच की पाइप में फंस गया जिससे कि उसकी मौत हो गई। शनिवार को हो रही है बारिश के बीच घर के पास सड़क के किनारे 6 वर्षीय अरमान खेल रहा था इसी दौरान वह नाली में डाले गए 10 इंच के पाइप में फंस गया आधे घंटे की मेहनत के बाद पाइप तोड़ा गया और उसे बाहर निकाला गया मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी और अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजन काफी अक्रोशित है और स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी हंगामा भी किया तथा उन्होंने प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग भी की है।

Advertisements

Leave a Reply