Uttarakhand:- लोन पास कराने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत….. सीबीआई ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां आरोपी लोन पास करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था और ऐसे जालसाज को सीबीआई द्वारा आगरा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रभु दयाल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है और खुद को नई दिल्ली स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अधिकारी ऋषि गुप्ता बताकर उसने लोगों से रिश्वत मांगी। यह मामला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी शकील अहमद द्वारा दर्ज कराया गया है। शकील ने एएचआईडीएफ योजना के तहत 22.50 लाख रुपए के लोन का आवेदन किया था और आरोप है कि लोन मंजूर कराने की एवज में 2% कमीशन के रूप में 45000 रुपए रिश्वत मांगी और सीबीआई द्वारा 29 जून को आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया जिसके तहत पहली किश्त के रूप में ₹5000 एक क्यूआर कोड के जरिए मंगवाए गए और जब जांच की तो पता चला कि आरोपी दूसरों के बैंक खातों और फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए रकम हासिल करता था उसके पास लोन के लिए आवेदन करने वाले कई लोगों का डाटा भी मिला। डिजिटल निगरानी और कॉल रिकॉर्ड की मदद से सीबीआई ने आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर उसके घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए है और इस मामले में अब आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements