
उत्तराखंड राज्य के देहरादून में मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला है जहां अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और इस हादसे के दौरान चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक मासूम बच्चा घायल हो गया। मुहब्बेवाला क्षेत्र में साई मंदिर के पास खाद से लदा अनियंत्रित ट्रक जिसने कार को टक्कर मार दी और कार ट्रक के नीचे दबकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है इस दौरान कार को काटकर अंदर से शव निकाले गए। कार में दो महिला एवं दो पुरुष शामिल है इसके अलावा एक बच्चा भी निकाला गया जो कि घायल है इसके साथ ही कार के अंदर से दिवाली के गिफ्ट और अन्य सामान भी मिला है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह लोग दिवाली का सामान खरीद कर ला रहे थे और ऐसे में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
Advertisements





