Uttarakhand:- जिला न्यायालय की ईमेल आईडी पर मिली कोर्ट में बम और आरडीएक्स की सूचना….. मची अफरा- तफरी

Uttarakhand:- जिला न्यायालय की ईमेल आईडी पर मिली कोर्ट में बम और आरडीएक्स की सूचना….. मची अफरा- तफरी

Advertisements

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां जिला न्यायालय की ईमेल आईडी पर कोर्ट में बम और आरडीएक्स की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस ने परिसर को खाली कराकर जांच की और मामले को गंभीरता से लेते हुए बम निरोधक दस्ता, एसटीएफ तथा खुफिया एजेंसी भी मौके पर पहुंच गई हालांकि परिसर में कुछ संदिग्ध नहीं मिला और इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोर्ट को मिले ईमेल में लिखा था कि परिसर में करीब 12 किलो आरडीएक्स बम लगाया गया है और ऐसे में अफरा तफरी का माहौल बन गया हालांकि राहत की खबर यह है कि कोर्ट परिसर में कुछ भी ऐसा संदिग्ध हासिल नहीं हुआ है।