Uttarakhand -बजट को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कही यह बातें

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बजट को ऐतिहासिक बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ बातें कही गई है। बता दें कि बीते बुधवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र में वित्तीय वर्ष 2023- 24 का बजट प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सदन में 77407.84 करोड़ रुपए का बजट पेश किया और इस बजट के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री का कहना था कि वित्त वर्ष 2024 के लिए शानदार बजट प्रस्तुत किया गया है। यह बजट प्रधानमंत्री के मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास की धारणा पर आधारित है तथा यह सभी वर्गों तक पहुंचने वाला है। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह बजट उत्तराखंड@2025 के संकल्प को पूरा करने वाला है और नए उत्तराखंड के संकल्प का यह बजट है ।इस बजट में ना सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है बल्कि कृषि, उद्यान ,ग्रामीण विकास ,स्वास्थ्य और पर्यटन को भी महत्व दिया गया है तथा बजट में युवाओं और महिलाओं पर भी विशेष ध्यान रखा गया है। 50,000 पॉलीहाउस के लिए बजट में 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वही एप्पल मशीन और कीवी मशीन को भी आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के इस दशक को ध्यान में रखते हुए बजट का निर्माण किया गया है और केंद्रीय बजट से प्रेरणा लेकर विभिन्न आयामों को इस बजट में समेटने का प्रयास किया गया है। इस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस बजट को ऐतिहासिक बताया गया है।

Advertisements

Recent Posts