Uttarakhand -ऋषभ पंत के कार की जगह हुआ बड़ा हादसा…… जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड राज्य में यूं तो आए दिन कई सड़क हादसों की खबर सामने आती हैं मगर राज्य के हरिद्वार में नारसन कस्बे के पास उसी क्षेत्र में एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ है जहां भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। बता दें कि नारसन कस्बे के पास एक कार आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराते हुए हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई और इसमें नोएडा के चार दोस्त काफी घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटवाकर वहां से जाम खुलवाया। बता दें कि यह हादसा ठीक उसी प्रकार हुआ जिस प्रकार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटी थी। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को गौतम बुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी साहिल, सावन, प्राची ,गौतम व श्रुति कार से हरिद्वार जा रहे थे और अधिक रफ्तार होने के कारण हाईवे पर पहुंचते ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से इनकी कार टकरा गई और मौके पर पलट गई। कार बगल से निकल रही हरियाणा रोडवेज की बस से टकराते हुए बाल- बाल बची हैं और इस हादसे में चार दोस्त काफी घायल हो गए जिन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को यह हादसा ठीक उसी प्रकार उसी जगह हुआ जिस तरह से 23 दिसंबर को दिल्ली से अपने घर आ रहे भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हुआ था। उस हादसे में क्रिकेटर ऋषभ पंत बुरी तरह से घायल हो गए थे और उनकी कार जलकर राख हो गई उसी प्रकार उसी जगह पर यह दूसरा हादसा हुआ है।

Advertisements

Recent Posts