Uttarakhand -राफ्ट पलटने से हुई महिला पर्यटक की मौत…… मचा हड़कंप

उत्तराखंड राज्य शुरु से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और यहां की पहाड़ियों तथा झरनों का लुफ्त उठाते हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में इस बार सप्ताह के अंत में काफी बड़ी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंचे, ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए आए पर्यटकों में से एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है। दरअसल गोल्फ कोर्स रैपिट में राफ्ट पलट जाने से महिला बेहोश हो गई और उसे आनन-फानन में एम्स ऋषिकेश लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक महिला पर्यटक की पहचान 28 वर्षीय रूपा कुमारी निवासी लक्ष्मी नगर अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है और महिला के साथ उसका भाई आदित्य सिंह भी वहां पर मौजूद था इनके अलावा भी हरियाणा से 5 पर्यटकों का ग्रुप यहां घूमने के लिए आया हुआ था और यह लोग राफ्टिंग के लिए मुनीकीरेती क्षेत्र में गए मगर राफ्ट पलट जाने के कारण महिला पर्यटक की मौत हो चुकी है।

Advertisements

Recent Posts