Uttarakhand – कुमाऊं के इस जिले में मौसम ने बदला करवट….. बारिश के साथ हो रही ओलावृष्टि

उत्तराखंड राज्य में बीते कई समय से मौसम शुष्क बना हुआ है मगर अब धीरे-धीरे करके कुमाऊं में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। कुमाऊं के बागेश्वर जिले में बीते रविवार की दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदल ली है और कांडा में ओलावृष्टि तथा गरुड़ और कपकोट में हल्की वर्षा दर्ज की गई है। इससे उच्च हिमालई क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना भी प्रबल हो गई है और आशंका जताई जा रही है कि अन्य स्थानों में भी आकाशीय बिजली गिरने के साथ साथ ओलावृष्टि होगी। बागेश्वर जिले में दोपहर के बाद आसमान में घनघोर बादल छा गए और ओलावृष्टि होने के कारण फल ,सब्जी, गेहूं , जौ आदि फसलें बर्बाद हो गई है और वही गरुड़ तथा कपकोट क्षेत्र में बारिश से लोगों को हल्की राहत मिली है तथा यहां पर हिमालयी गांव में ओलावृष्टि और हिमपात होने की संभावना बनी हुई है। क्षेत्र में बारिश होने के कारण ठंडी हवाएं भी चलने लगी है और लोगों को फिर से गर्म कपड़ों की आवश्यकता पढ़ रही है। किसानों को अपनी फसल के लिए अच्छी बारिश का इंतजार है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

Advertisements

Recent Posts