Uttarakhand:- फर्जी ट्रेडिंग क्लासेस और SEBI सलाहकार बनकर 55 लाख की करी साइबर ठगी….. आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में फर्जी ट्रेडिंग क्लासेस और सेबी सलाहकार बनकर 55 लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। देहरादून में 55.50 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने पंजाब के फाजिल्का से सुखबीर सिंह उर्फ सक्खू को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से ₹6 लाख जमा थे और जांच करते समय अन्य साइबर ठगी की शिकायतें भी सामने आई इसके बाद मामले में आगे की कार्यवाही की गई। दरअसल पंडितवाड़ी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी, उनके अनुसार अज्ञात लोगों ने उन्हें एसबीएसबीएल कम्युनिटी/ वीआईपी कम्युनिटी नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था ग्रुप में खुद को सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर आरोपियों ने निवेश के लिए भरोसा दिलाया इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग क्लासेस ,डिमैट अकाउंट आदि दस्तावेज दिखाए एवम निवेश के लिए तैयार किया और उसके बाद अलग-अलग बैंक खाते में रकम जमा कराई गई। इस मामले में 2025 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई और उसके बाद जांच करते हुए अब जाकर आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

Leave a Reply