
बागेश्वर । उत्तराखंड के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न सेवायोजन का मौका है। शासनादेश में निर्धारित प्रावधानों के तहत राज्य के स्थायी निवासी खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार ने बताया कि आवेदन पत्र खेल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर तक निर्धारित की गई है। बताया कि खेल कार्यालय में इसकी जानकारी किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त विभाग की वेबसाइट पर भी जानकारी ली जा सकती है।
Advertisements





