
अल्मोड़ा। जिले में 14 नवंबर को युवा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है युवा कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर तक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह महोत्सव आयोजित होने जा रहा है जिसमें युवाओं का हुनर देखने को मिलेगा और इस प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागी राज्य स्तर में अपनी जगह बनाएंगे। युवा कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर तक मंच उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा और उदय शंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में 14 नवंबर को होने वाली इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी राजदीप पंत के अनुसार प्रतियोगिता में लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला ,कविता ,लेखन ,भाषण, शास्त्रीय नृत्य ,शास्त्रीय गायन और वादन की विधाओं को शामिल किया गया है तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले युवाओं की आयु 17 अगस्त 2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।



