
उत्तराखंड राज्य में यूटीईटी परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है पुलिस ने मामले में फर्जी परीक्षार्थी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक कोटद्वार में यह मामला सामने आया है जहां अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने के लिए अन्य युवक पहुंच गया जांच में युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना निवासी हिमांशु के रूप में हुई जिसे हिरासत में ले लिया गया है। पकड़े गए युवक हिमांशु का कहना है कि काशीपुर निवासी विशाल उसका मित्र है जिसके चलते वह उसके स्थान पर परीक्षा देने आया था मगर परीक्षा देने से पहले ही इस फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया और उसके बाद उससे पूछताछ की गई।
Advertisements





