Uttarakhand:- नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री पर कसा शिकंजा….बरामद हुई चार लाख डोज

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री पर शिकंजा कसा गया है यह फैक्ट्री यूपी समेत कई अन्य राज्यों को भी दवाई सप्लाई करती थी और यहां से चार लाख डोज दवा के बरामद किए हैं। औषधि नियंत्रण टीम ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अलग-अलग ब्रांड की दवाइयो की करीब चार लाख डोज यहां से बरामद की है जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। घटनास्थल से मुख्य आरोपी अरुण चौधरी को पकड़ा गया है और उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि उत्तर प्रदेश से भी औषधि नियंत्रण टीम पहुंची थी और दोनों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में नकली दवाइयां बनाई जा रही थी जो उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी भेजी जा रही थी फिलहाल इस मामले का पर्दाफाश कर दिया गया है।

Advertisements

Leave a Reply