
उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पटेलनगर थाना क्षेत्र में कारोबारी दीपक गुप्ता को उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया यह सनसनीखेज वारदात राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां बुधवार शाम इस घटना को अंजाम दिया गया। थाना परिसर से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित देवऋषि एंक्लेव में घर के भीतर घुसकर कारोबारी की हत्या की गई। आरोपी ने दीपक गुप्ता पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया जिससे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई इस सनसनीखेज वारदात के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है, स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक हमलावर ने चाकू से वार कर दीपक की हत्या की है जिसे हिरासत में लिया गया है हालांकि पुलिस टीमें आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सीओ अंकित कंडारी के अनुसार कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा। सीसीटीवी फुटेज खगाली जा रही है और जो भी जानकारी सामने आएगी उसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।


