Uttarakhand:- शिक्षकों के तबादलों के लिए इस दिन तक गठित होंगी समितियां…..जारी हुए आदेश

उत्तराखंड राज्य में शिक्षा विभाग में तबादलों के लिए जल्द ही समितियां गठित की जाएगी। तबादला एक्ट के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में अधिकारी एवं कर्मचारियों के अनिवार्य तबादले किए जा चुके हैं और शिक्षा विभाग को इसके लिए 55 दिन का अतिरिक्त समय मिला है। शिक्षकों के तबादलों के लिए विभाग, मंडल और जिला स्तर पर समितियां गठित होंगी। शिक्षा महानिदेशक आकांक्षा कोण्डे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और कहा है कि 15 जुलाई तक इन समितियो का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही कहा गया है कि अनुरोध के आधार पर शिक्षकों के तबादलों के लिए 30 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

Advertisements

Leave a Reply