Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए मरीजो से की गई मुलाकात

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए मरीजों से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की। शनिवार शाम राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, उपचार की गुणवत्ता और समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता करते हुए अस्पताल की सुविधाओं का फीडबैक भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री द्वारा अस्पताल परिसर में साफ- सफाई, नियमित सैनिटाइजेशन और रंग रोगन का कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल न केवल चिकित्सा का स्थान है बल्कि मरीज और उनके परिजनों को भावनात्मक तथा शारीरिक संबल भी प्रदान करता है इसलिए यहां पर स्वच्छता और उचित रखरखाव का अत्यंत महत्वपूर्ण तरीके से ध्यान रखा जाए।

Advertisements

Recent Posts