
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर पथरी क्षेत्र में दो साधुओं की हत्या का मामला सामने आया और पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात पंकज निवासी ऐथल ने पुलिस को सूचना दी कि दो साधु मंदिर में ठहरे थे और उनकी हत्या हुई है सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे जांच की तथा इस दौरान परिसर के पास खुदाई करने के बाद दो साधुओं के शव बरामद हुए एक की पहचान सेवागिरी और दूसरे की पारस गिरी के रूप में हुई है दोनों मुजफ्फरनगर यूपी के रहने वाले थे जांच में सामने आया कि 14 जुलाई को फूलगढ़ गांव में स्थित पथरेश्वर मंदिर में आयोजित भंडारे में दोनों पहुंचे और तभी यहां ठहरे हुए थे जब पुलिस ने पूछताछ की तो पंकज ने बताया कि ऐथल के मंदिर में रहने वाले उत्तम झा ने उसे जानकारी दी थी उत्तम 18 जुलाई की रात पथरेश्वर मंदिर में ही था रात में उसने सेवा गिरी और उत्तम गिरी को शराब पीते देखा और 19 तारीख के सुबह गड्ढा खोदते हुए अन्य लोगों को देखा था जिसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी अखिल गिरी के कहने पर लक्सर के इस्माइलपुर निवासी आशु ने उसे वहां से सुल्तानपुर ले जाकर बस में बैठा दिया था और वापस एथल मंदिर में आकर उसने पंकज को घटना के बारे में बताया था इस सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस द्वारा कर लिया गया है और पुलिस के अनुसार मंदिर की गद्दी पर कब्जा जमाने की साजिश और ब्लैकमेलिंग इस हत्याकांड की मुख्य वजह बनी। इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस की टीम दबिश दे रही है।


