Uttarakhand -: अंधविश्वासी हो जाए सतर्क, तंत्र क्रिया के बहाने तांत्रिक ने कि किशोरी से छेड़छाड़, जानिए स्वजनों ने क्या किया

रुड़की -: यह खबर उन अंधविश्वासों के लिए सबब है जो हर बात पर तांत्रिक तांत्रिक करते रहते हैं| लेकिन तांत्रिकों की सच्चाई से परे रहते हैं| कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव से तांत्रिकों की सच्चाई या फिर अश्लीलता की हरकत सामने आई है| ऐसे मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं| कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में तंत्र क्रिया के बहाने एक तांत्रिक ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की| तांत्रिक को ऐसा करते हुए स्वजन ने देख लिया|
जिसके बाद आरोपी तांत्रिक की स्वजनों में खूब पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया| आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है|

Advertisements


कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति की बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है| व्यक्ति ने उसकी बेटी का कई जगह उपचार कराया लेकिन उसे कोई लाभ नहीं हुआ| जिसके बाद कलियर के एक तांत्रिक रोहिताश निवासी निस्तौली जिला गाजियाबाद उप्र का आना जाना लगा रहता था| वह दरगाह क्षेत्र में तंत्र क्रिया करता है| जानकारी होने पर पिता अपनी बेटी का इलाज तांत्रिक से करवाने गया क्योंकि गांव वालों का मानना था कि तांत्रिक ने कईयों को तंत्र विद्या से ठीक कर दिया है| इस बार स्वजन उसे अपने घर ले आए जहां तांत्रिक ने स्वजन को तंत्र क्रिया के लिए सामग्री लेने भेज दिया| उसके बाद उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी| इसी बीच एक स्वजन ने आरोपित को ऐसा करते देख लिया और उसने शोर मचा दिया जिसके बाद आरोपित की जमकर पिटाई हुई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया| मुकदमा दर्ज होने के बाद तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है|