
उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में भालू ने काफी दहशत मचाई है कई ऐसे मामले सामने आ गए हैं जिससे कि लोग भयभीत है। इससे पहले भालू का एक ऐसा मामला सामने आया था जहां स्कूल में ही भालू घुस गया और इसी बीच चमोली जिले में वन्यजीवों के हमलो का खतरा बढ़ता देख जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने और बंद होने का समय बदला जाए। जारी किए गए आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 10:00 बजे खुलेंगे और 3:00 बजे बंद होंगे और आंगनबाड़ी केंद्र 10:00 बजे से 1:00 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा।
Advertisements


