Uttarakhand:- राज्य में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जारी किया गया अलर्ट….4 जिलों में बंद किए गए स्कूल

उत्तराखंड राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है इसके साथ ही बाढ़ की चेतावनी भी दी गई है और चार दजिलों के स्कूल बंद किए गए हैं। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो गया है और मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। देहरादून, उत्तरकाशी ,टिहरी ,रुद्रप्रयाग ,चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर , पिथौरागढ़ तथा नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में स्कूल भी बंद किए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply