Uttarakhand:- साइबर हमले के बाद 50 घंटे से बंद हैं 90 सरकारी वेबसाइट……. आज होगा ट्रायल रन

उत्तराखंड राज्य में सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले के बाद सरकारी कामकाज ठप पड़ गया है। पूरा आईटी सिस्टम रुक गया है और आज शनिवार को आईटीडीए सभी वेबसाइटों का ट्रायल रन शुरू कर देगा। बीते 50 घंटे से भी अधिक समय हो गया है और 90 सरकारी वेबसाइट तथा मोबाइल एप बंद है। राज्य व केंद्र की विशेषज्ञ टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई है इसके बाद आज शनिवार को आईटीडीए सभी वेबसाइटों का ट्रायल रन शुरू करेगा।

Advertisements

आईटीडीए की निर्देशक नीतिका खंडेलवाल के अनुसार राज्य के अलावा केंद्रीय एजेंसियों के विशेषज्ञ भी स्कैनिंग में जुटे हुए हैं और यह साइबर हमला कहां से हुआ है इस बात का पता भी लगाया जा रहा है उन्होंने बताया कि राहत की खबर यह है कि अभी तक पूरा डाटा सुरक्षित है और किसी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए बीते शुक्रवार को भी सब कुछ बंद रखा गया। सचिवालय समेत किसी भी सरकारी दफ्तर में ई ऑफिस ने काम नहीं किया।