
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भालू ने आतंक मचाया हुआ है जिले में धारचूला क्षेत्र के अंतर्गत भालू की दहशत देखने को मिल रही है। धारचूला तहसील क्षेत्र के जयकोट में भालू ने गोठ में घुसकर पांच बकरियों को मार डाला जिससे कि पशुपालक को काफी नुकसान पहुंचा है और ग्रामीणों में इससे दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक जयकोट की पार्वती देवी पत्नी स्व. खड़क सिंह ने गैस को मंदिर के पीछे बनी गौशाला में 15 बकरियों को रखा था और मंगलवार सुबह जब वह गौशाला पहुंची तो भीतर चार बकरी घायल और पांच बकरियां कुछ दूरी पर मृत मिली वहीं 6 बकरियां लापता हो गई। पार्वती देवी ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी, दोनों ही विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा प्रथम दृष्टया भालू के हमले से बकरियों की मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है और इसके साथ ही पीड़िता को मुआवजा भी देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि टीम क्षेत्र में गश्त कर भालू की सक्रियता का पता लग रही है और इस घटना की बात क्षेत्र में दहशत का माहौल है ग्रामीण काफी डरे हुए हैं उन्होंने वन विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है।



