Uttarakhand:- विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट….. जयकारों से गूंजा धाम

उत्तराखंड राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं और बाबा की डोली के प्रस्थान के साथ ही धाम जयकारों से गूंज उठा। 6 महीने तक हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में विराम के बाद अब बाबा केदार की पूजा ऊखीमठ में होगी और कपाट बंद होने के साथ ही धाम से बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली की विदाई भी हो चुकी है तथा इस भावुक पल के साक्षी हजारों श्रद्धालु बने। इस दौरान बाबा केदारनाथ का धाम जयकारों से गूंज उठा और कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदारनाथ यात्रा का समापन भी हो गया है। कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह 4:00 बजे विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुई तथा विधि विधान से पूजा संपन्न होने के बाद सुबह 8:30 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट बंद किए गए इसके बाद बाबा की डोली ऊखीमठ के लिए रवाना हुई।

Advertisements

Leave a Reply