
उत्तराखंड राज्य में मानसून मुसीबत बन चुका है लगातार हो रही बारिश के बाद यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। सड़क पर पत्थर और मलबा आने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी फिलहाल घोड़ा खच्चर संचालन पर रोक लगी है। केदारनाथ यात्रा पर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गौरीकुंड- केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई स्थानों में भूस्खलन के चलते खतरा बढ़ गया है और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण घोड़ा खच्चर संचालन पर रोक लगा दी गई है। तीर्थ यात्री भी जोखिम के बीच संकरे रास्ते से आवाजाही कर रहे हैं। ऐसा ही हल राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी है लगातार हो रही बारिश अब मुसीबत बनने लगी है और मौसम विभाग तथा प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Advertisements


