Uttarakhand:- हरिद्वार कुंभ में बनाएं जाएंगे अलग-अलग क्षमता के 45 अस्पताल….. तैनात होंगे इतने स्वास्थकर्मी

उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार में होने जा रहे कुंभ मेले को लेकर तैयारियां सभी विभागों ने तेज कर दी हैं। कुंभ के लिए 45 अस्थाई अस्पताल बनाए जाएंगे। इस दौरान 1800 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। श्रद्धालुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं भीड़ और आपातकालीन जरूरतो को देखते हुए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा तथा धर्म नगरी में अलग-अलग क्षमता के 45 अस्थाई अस्पताल इस दौरान बनाए जाएंगे तथा 6 निजी चिकित्सालयों को भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पैनल में शामिल किया जाएगा और चिकित्सा व्यवस्था संभालने के लिए मेले में करीब 1800 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं के लिए अभी से तैयारी में जुट गया है ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं।

Advertisements

Leave a Reply