Uttarakhand:- राज्य में स्थगित हुई समूह – ग की दो परीक्षाएं… अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किए गए आदेश

उत्तराखंड राज्य में समूह-ग की दो परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं, 25 अक्टूबर को होने वाली कनिष्ठ सहायक आशुलिपिक ग्रेड वन, वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और इस संबंध में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं और इन परीक्षाओं की जल्द ही नई तिथि जारी की जाएगी। इसके साथ ही लाइनमैन और मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षक अनुदेशक की परीक्षा निर्धारित 25 अक्टूबर को कराई जाएगी। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार 25 अक्टूबर को होने वाले कनिष्ठ सहायक आशुलिपिक ग्रेड वन, वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और 1 नवंबर को होने वाली सहायक लेखाकार व अन्य पदों की भर्ती परीक्षा भी अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई हैं जिनकी नई तिथि आयोग द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply