
अल्मोड़ा। जिले में लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ अभियान चला रही है ऐसे में भत्रौजखान क्षेत्र में पुलिस ने शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और भत्रौजखान एसओ अवनीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने उगलिया रोड पर स्कूटी सवार चंद्रशेखर निवासी डढूली की तलाशी ली जिसके पास से दो पेटियों में 96 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी स्कूटी सीज कर दी गई है और इस दौरान टीम में एएसआई करतार सिंह व नारायण सिंह शामिल रहे।
Advertisements





