Uttarakhand -: 37 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की झोली में अब तक 17 पदक

37 वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा|
बता दें, 37 वें राष्ट्रीय खेल गोवा में चल रहे है| राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता|

Advertisements


उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह के अनुसार, जूड़ो 57 किलोग्राम वर्ग में स्नेहा चौहान ने रजत पदक जीता| आर्चरी में डोईवाला देहरादून के कार्तिक राणा ने रजत और जूड़ो के 78 किलोग्राम वर्ग में उत्तरकाशी निवासी स्नेहा तड़ियाल ने कांस्य पदक जीता|


बता दें, गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड पदक तालिका में तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक सहित 17 पदक लेकर 23वें स्थान पर है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश को मात्र 6 पदक मिले हैं| इसमें दो स्वर्ण एक रजत और तीन कांस्य पदक है| जो राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में 27वें नंबर पर है|