दहेज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लिया अहम फैसला, कहीं यह बात

Supreme Court ने दहेज के कारण बढ़ते अपराधों को देखते हुए घर के निर्माण के लिए पैसे की मांग को भी दहेज बताते हुए अपराध करार दिया है|

Advertisements

यह फैसला मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस आईएस बोपन्ना और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ में लिया गया| जिसमें कहा गया कि दहेज शब्द को एक व्यापक अर्थ के रूप में वर्णित किया जाना चाहिए| ताकि एक महिला से किसी भी मांग को शामिल किया जा सके, चाहे संपत्ति से संबंध में हो या किसी भी तरह की मूल्यवान चीज|