इस दिन जारी होगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट…….. पढ़ें पूरी खबर

आगामी विधानसभा चुनाव काफी निकट आ गए हैं ऐसे में सभी राजनीतिक दल जनता के बीच मजबूत छवि वाले प्रत्याशी का चयन कर रहे हैं। तथा इसी दौरान कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि कांग्रेस 14 जनवरी के बाद ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी क्योंकि आगामी 13 जनवरी 2022 को गुरुवार के दिन दिल्ली में केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी अहम बैठक होने वाली हैं। ऐसे में हो सकता है कि 13 जनवरी की शाम को स्क्रीनिंग कमेटी अपनी पहली लिस्ट केंद्रीय चुनाव समिति को सौप दे।

Advertisements


तथा इस बीच कांग्रेस को एक परिवार से एक से ज्यादा टिकट पर भी निर्णय करना है इस विषय में गोदियाल का कहना है कि यदि किसी नेता की छवि जनता के बीच अच्छी है और जनता उसे अपने जनप्रतिनिधि के रूप में देखना चाहे तो पार्टी उसे टिकट देगी हालांकि इस पर हाईकमान विचार करेगा और यदि हाईकमान से अनुमति मिली तो इस बारे में पार्टी आगे बढ़ेगी। तथा पार्टी में यशपाल आर्य और उनके बेटे का टिकट भी पक्का है।
तथा जानकारी मिली है कि कांग्रेस पहली लिस्ट 45 से 50 उम्मीदवारों की जारी करेगी। बाकी बची 20 से 25 सीटों पर पार्टी आगे विचार करेगी।