देश के नागरिकों का भविष्य सुरक्षित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में- गीता धामी

वर्तमान के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी जगह-जगह जाकर पार्टी का प्रचार कर रही है तथा जनता को भाजपा की उपलब्धियां बता रही है। इसी क्रम में गीता धामी ने रुद्रपुर अमाऊ के वार्ड संख्या 9 में जाकर लोगों से बातचीत की व अपने प्रचार प्रसार के दौरान गीता धामी ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है।


गीता धामी का कहना है कि केंद्र व राज्य सरकार दोनों ही मिलकर वर्तमान में उत्तराखंड को पूरे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की कोशिश कर रहे है, तथा इसके प्रति कार्यरत भी है। गीता धामी का कहना है कि बेशक सरकार के पास काफी कम समय है मगर फिर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जितना भी हो सकता है प्रदेश के हित में विकास कार्य कर रहे हैं। गीता धामी के प्रचार प्रसार के दौरान उनके साथ भाजपा की वरिष्ठ नेत्री महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरियाल, रेनू भंडारी, संगीता राणा, इंदिरा चंद्र, धाना भंडारी आदि शामिल रहे।